फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Orgy of the fire district, farm and home ash

जिले में आग का तांडव, खेत और घर राख

Sun, 10 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 10 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Orgy of the fire district, farm and home ash
लखिमा थरूआ गांव में आग को बुझाने का प्रयास करते लोग - फोटो : विनोद गुप्ता
शनिवार का दिन किसानों और गरीबों पर भारी पड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगी आग से सैकड़ों घर के साथ कई एकड़ गेहूं की फसल भी राख का ढेर बन गई। तेज हवाओं के चलने से क्षति ज्यादा हुई है। सरकारी मशीनरी और अमला पूरी तरह से असफल रहा।
विज्ञापन


सदर ब्लॉक के लखिमा थरूआ,चौपरिया व चिऊरहां के सीवान में आग से तीस एकड़ से अधिक फसल जल कर राख हो गई। दिन में 11 बजे गांव के ही एक किसान डंठल से भूसा बना रहे थे कि ट्राली में मौजूद भूसे में आग लग गई। आग देखते ही देखते सीवान के खेत में पड़े डंठल जलने लगे। लोग डंठल जलता देख आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। तेज हवा होने के कारण गांव के लोग आग बुझाने में सफल नही हो सके। आग लखिमा गांव पहुंच गई। तेजबहादुर, वंशबहाद़ुर, रामआधारे, गणेश दत्त, जगदीश, रामनरायन, सम्पत, ईश्वर की कई एकड़ फसल जल कर राख हो गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई। दमकल कर्मी आग बुझा ही रहे थे कि टैंकर में पानी खत्म हो गया। इससे नाराज लोग हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान मुख्यालय से पुलिस की सौ नंबर की गाड़ी पहुंची। किसानों से और नगर चौकी इंचार्ज विकास यादव से व्यवस्था को लेकर कहा सुनी हो गई। लोगों ने पुूलिस गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। चौकी इंचार्ज विकास यादव, अंजनी मिश्रा समेत दो अन्य पुलिस कर्मियों को पथराव के दौरान चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतनवा प्रतिनिधि के मुताबिक परसामलिक क्षेत्र के शीशमहल के टोला कल्याणपुर में दोपहर एक छप्पर के घर में आग लगने से एक लाख मूल्य से ज्यादा के सामान जल गए। बताया जा रहा कि मिठाई लाल चौधरी के घर खाना बनने के दौरान चिंगारी विकरालरूप धारण कर ली। लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। गेहूं बेचकर रखे 18 हजार नकद, पंपसेट, सिलाई मशीन, साइकिल सहित अन्य सामान जले हैं।


 घुघली प्रतिनिधि के मुताबिक कोठीभार क्षेत्र के रानीपुर व मझौउवा में गांव के पश्चिम जयश्री व डोमई के घर के पास रखे गोबर की ढेर से चिंगारी निकली। दोपहर एक बजे पूरे गांव को अपनी चपेट में ले ली। सैकड़ों घर जलकर राख हुए हैं। अथक परिश्रम के बावजूद गांव को नहीं बचाया जा सका। चिंगारी अगले गांव मझौउवा को भी चपेट में ले ली। तेज हवाओं के साथ पूरे गांव में आग फैल गई। तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक काबू पाया जा चुका था। दोनों गांव में 100 से अधिक घर जले हैं। रानीपुर में सम्हारु के दरवाजे पर खड़ी बेलोरो सहित खाने पीने के सामान, गहने, नकदी, कपड़े आदि राख हो गए। इस दौरान गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र में हाहाकार की स्थिति बनी रही। कई लोग बेघर हुए तो कई की गृहस्‍थी जल गई।

किसानों की नाराजगी पुलिस और प्रशासन पर भी थी। कई एक जगहों से फोन के बाद दमकल कर्मी काफी बिलंब से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed