फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   opposes wine shops

देसी शराब की दुकानों का विरोध

Fri, 07 Apr 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 07 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
opposes wine shops
पिपरदेउरा में शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन करते वार्डवासी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। स्थानीय नेहरू नगर वार्ड में देसी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में वार्ड के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्कूल के बगल में शराब की दुकान नहीं हटी तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन


वार्डवासियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 24 घंटे के अंदर इस दुकान को हटाने की मांग की है। साथ ही न हटाए जाने पर तोड़फोड़ के साथ ही बडे़ आंदोलन की चेतावनी दी है। वार्ड के लोगों ने कहा कि जहां यह दुकान लगाई जा रही है, वहां लोगों की आस्था का केंद्र दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, काली मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर के साथ ही विद्यालय है। नगर के लोगों ने गंभीर आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


अगर इस बार कोई कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर नेहरू नगर वार्ड के इसरावती, निठुरी सिंह, अमरजीत, शत्रुधन, सोनू शर्मा, उषा देवी, पूनम देवी, सुनीता, गजेंद्र, राहुल, रामचन्द्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इंदिरा नगर में जलकल रोड पर आबादी में शराब की दुकान खोल दी गई है। इससे आने जाने वाले लोगों और महिलाओं को भी काफी दिक्कत हो रही है। इंदिरा नगर वार्ड के केएम अग्रवाल,बैजनाथ प्रसाद वर्मा, मिश्रीलाल कोरी, रमावती देवी सहित तमाम लोगों ने डीएम को पत्र सौंप कर तत्काल इंदिरा नगर वार्ड से देसी शराब की दुकान हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed