{"_id":"578690f94f1c1b196313d61e","slug":"opposes-rural-supply-and-urban-billing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव जैसी आपूर्ति और शहरी बिलिंग का विरोध ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव जैसी आपूर्ति और शहरी बिलिंग का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोगो से वार्ता करते एक्सईएन डीके लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। नौतनवा में गांव जैसी आपूर्ति और शहरी बिलिंग के विरोध में धरना दे रहे लोगों और एक्सईएन के बीच वार्ता में कोई समाधान नहीं निकल पाया। लिहाजा आंदोलनकारियोें ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया। मंगलवार को सीएम की प्रतीकात्मक शव यात्रा की तैयारी के बीच गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता अभिषेक जोशी समेत तीन लोग देर शाम एसडीएम कोर्ट से जमानत के बाद फिर धरने पर बैठ गए थे।
बुधवार दोपहर धरनारत लोगों से वार्ता के लिए फरेंदा के एक्सईएन डीके लाल और एसडीएम विक्रम सिंह पहुंचे। एक्सईएन डीके लाल का कहना था कि नगर क्षेत्र की बिजली वितरण व्यवस्था ठीक करने के लिए फरेंदा से नौतनवा तक अलग लाइन बिछाकर 33 केवीए सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। उसके एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है। इसकेे साथ ही पूरे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुचारु करने के लिए सरकार ने 132 केवीए के स्टेशन का निर्माण संपतिहा में प्रस्तावित है। उद्यान विभाग द्वारा जमीन हस्तांतरित होने के बाद उसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उसके बाद सारी समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन धरने पर बैठे लोग एक्सईएन की बातों से संतुष्ट नहीं हुए और धरना जारी रखने का निर्णय लिया।
अभिषेक जोशी का कहना था कि बिजली की यह समस्या आज से नहीं बल्कि, कई सालों से चली आ रही है। 32 केवीए सबस्टेशन जनवरी में ही शुरू होना था। लेकिन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। नगर के लोगों को ग्रामीण क्षेत्र के हिसाब बिजली दी जा रही है और बिलिंग नगरीय क्षेत्र की दर से की जा रही है। उनकी मांग थी कि या तो उन्हें नगरीय क्षेत्र के हिसाब से बिजली दी जाए। नहीं तो घरों के मीटर निकाल दें और ग्रामीण क्षेत्र की दर से बिल भेजा जाए। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।