फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one lac looted

बैंक के सामने एक लाख रुपये की लूट

Fri, 21 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
one lac looted
loot - फोटो : AmarUjala
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार स्थित पीएनबी बैंक के सामने एक लाख रुपये की छिनैती का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार, कस्बा कोल्हुई निवासी हरिराम जायसवाल ने गुरुवार को अपने नौकर सुनील निवासी पिपरा बाजार को एक लाख तीस हजार रुपये देकर तीस हजार पीएनबी बैक में जमा करने व एक लाख कस्बे में स्थित उनक ी दुकान पर पहुंचाने के लिए कहा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुनील पीएनबी बैंक के सामने पहुंचा था कि जीप में सवार दो लोगों ने उसकी जेब में रखे एक लाख रुपये छीन लिया। सुनील ने छिनैती की खबर कुछ देर बाद हरिराम जायसवाल को दी। हरिराम तुरंत पुलिस को सूचित कर मौके पर पहुंच गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार राव मय फ़ोर्स मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस नौकर से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed