{"_id":"578693054f1c1b1b4313e1fd","slug":"one-hand-separated-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल से युवती का हाथ कटकर अलग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइस मिल से युवती का हाथ कटकर अलग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवाबाजार। लोहेपार में मंगलवार शाम मोबाइल राइस मिल में धान कुटाई के दौरान युवती की साड़ी फंस जाने से उसका बायां हाथ अलग हो गया। परिवार वाले उसे पीएचसी सिसवा ले गए जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में मेडिकल कॉलेज से पीजीआई रेफर कर दी गई।
कोठीभार थाना के लोहेपार निवासी धनराज यादव की पुत्री पूनम (25) की शादी तीन वर्ष पूर्व कुशीनगर जिले के जटहां बाजार के डोम छपरा गांव में शंभु यादव से हुई है। पिछले महीने वह बरही में शामिल होने आई थी। मंगलवार शाम दरवाजे पर मोबाइल राइसमिल से धान की कुटाई के दौरान पूनम चावल उठाने के लिए गई।
उसकी साड़ी फंस गई और बायां हाथ कोहनी से अलग हो गया तथा ऊपर का हिस्सा भी बुरी तरह जख्मी हो गया। खून से लथपथ पूनम को परिवार वाले सिसवा पीएचसी ले गए। पूनम की गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और वहां से पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पूनम के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा डेढ़ वर्ष का है और दूसरी बेटी चार माह की है।