{"_id":"58d419be4f1c1bbf371a0f69","slug":"one-caught-with-10-pieces-wood","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस बोटा साखू के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस बोटा साखू के साथ एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
forest
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। गिरधरपुर बीट मंे साखू की दस बोटा बेशकीमती लकड़ी के साथ वन विभाग की टीम ने एक शख्स को धर दबोचा लेकिन उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने मे कामयाब रहे। पकड़े गए शख्स को लकड़ी के साथ फरेंदा वन रेंज लाया गया और वन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। फरार दोनों वन तस्करों की तलाश जारी है।
वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार नायक को बुद्धवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि गिरधरपुर बीट में कुछ वन तस्कर पहले से काट कर रखी गई लकड़ियो की ढुलाई करने की फिराक में है। रेंजर विनोद कुमार नायक अपने वन विभाग की टीम को लेकर गिरधरपुर बीट में पहुंच गये और घात लगाकर वन तस्करों का इंतजार करने लगे कुछ देर बाद तीन वन तस्कर साइकिल से आते दिखाई दिए। वन विभाग के लोगों ने दौड़ा लिया।
भाग रहे लोगों में से एक शख्स पकड़ा गया और दो अंधेरे का लाभ उठाकर साइकिल छोड़कर भाग निकले। पकड़े गए शख्स से कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम योगेंद्र चौधरी निवासी ग्राम सेमरहनी टोला गनसापुर बताया। उसकी निशानदेही पर जंगल मे पहले से छिपाकर रखी गई दस बोटा साखू की लकड़ी भी बरामद कर ली गई। वन विभाग की टीम में वन दरोगा जग प्रसाद यादव, रामधारी , रामपत शामिल रहे।
विज्ञापन
रेंजर फरेंदा विनोद कुमार नायक ने बताया कि 26 वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार वन तस्करों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी दशा मे बख्शा नहीं जाएगा।