फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   old man dead in bike colision

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Thu, 29 Sep 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
old man dead in bike colision
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। बरातागाढा-खजुरिया मार्ग पर बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटना में एक व्यकित घायल हो गया। उसको मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। फरेंदा थाना क्षेत्र के मुजहना निवासी लालचंद गिरी (70) बुधवार को साइकिल से अपने घर से भैसहिया शिव मंदिर पर पूजा करने जा रहे थे।
विज्ञापन


अभी वह रामनगर के पास पहुंचे थे कि बरातगाढ़ा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दी। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम छा गया। बाइक सवार अपना इलाज के बहाने वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दूसरी घटना फरेंदा दक्षिणी बाइपास पर दोपहर डेढ़ बजे कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के गोपलापुर निवासी गोविंद गुप्ता बाइक से अपने घर जा रहे थे। पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed