{"_id":"57ec184f4f1c1b9a74574379","slug":"old-man-dead-in-bike-colision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। बरातागाढा-खजुरिया मार्ग पर बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटना में एक व्यकित घायल हो गया। उसको मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। फरेंदा थाना क्षेत्र के मुजहना निवासी लालचंद गिरी (70) बुधवार को साइकिल से अपने घर से भैसहिया शिव मंदिर पर पूजा करने जा रहे थे।
अभी वह रामनगर के पास पहुंचे थे कि बरातगाढ़ा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दी। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम छा गया। बाइक सवार अपना इलाज के बहाने वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना फरेंदा दक्षिणी बाइपास पर दोपहर डेढ़ बजे कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के गोपलापुर निवासी गोविंद गुप्ता बाइक से अपने घर जा रहे थे। पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।