फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nichlaul route blockade

निचलौल मार्ग पर चक्का जाम

Mon, 15 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 15 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 रोडवेज बस में तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई को लेकर सोमवार को कर्मचारियों ने बस स्टेशन के सामने गोरखपुर-निचलौल मार्ग जाम कर दिया। जाम की वजह से दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। प्रदर्शन के वजह से नगर में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


रोडवेज यूनियन के निचलौल डिपो के शाखा अध्यक्ष कीर्ति प्रकाश नायक के नेतृत्व में कर्मचारी सोमवार सुबह सवा नौ बजे रोडवेज बस स्टेशन के सामने इकट्ठे हुए। बसें खड़ी कर गोरखपुर-निचलौल मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। कर्मचारियों का कहना था कि बिना कारण के गोरखपुर जाने वाली बस में तोड़फोड़ की गई। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है। वे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


 इस दौरान अधिकारियों ने मान मनौव्वल भी किया। लेकिन कर्मचारी किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हुए। करीब 40 मिनट बाद इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव के पहुंचने और आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने के आश्वासन पर कर्मचारी माने। कुछ देर बाद सीओ फरेंदा त्रिलोकी नाथ पांडेय भी पहुंच गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी जल्द ही सलाखों में होंगे। इस दौरान टीआई आरके सिंह समेत कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रमपुरवा में रोडवेज बस में तोड़फोड़ के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने चालक के तहरीर पर कार सवार युवकों पर मारपीट व लोक संपत्ति अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। किसी को लोक संपत्ति को क्षति पहुंचाने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed