{"_id":"58640ab14f1c1b7675eecb83","slug":"new-old-currency-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाई नागरिक से तीन लाख के नए- पुराने नोट बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाई नागरिक से तीन लाख के नए- पुराने नोट बरामद
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद में नई और पुरानी करेंसी के साथ पकड़े गए युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां(महराजगंज)। कस्टम विभाग की सचल दल टीम ने बुधवार की सुबह सोनौली गोरखपुर राजमार्ग पर नौतनवा बनैलिया मंदिर के समीप थाई नागरिक के कब्जे से नए और पुराने तीन लाख सात हजार के भारतीय नोट के साथ दस हजार थाई करेंसी बरामद की है। उससे पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, सोनौली सीमा से थाई नागरिक टैक्सी से सोनौली से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। बनैलिया मंदिर के समीप कस्टम की टीम ने वाहन को रोककर जब तलाशी ली तो थाई नागरिक के कब्जे से दो हजार के एक लाख चौवन हजार, पुराने एक हजार के एक लाख सत्रह हजार, पुराने पांच सौ के तीस हजार, पुराने सौ एवं दस के छह हजार एवं दस हजार तीन सौ के थाई मुद्रा बरामद की।
इसके बाद कस्टम टीम ने उसे हिरासत लेकर कस्टम कार्यालय नौतनवा ले गई। सहायक कस्टम आयुक्त मधुकर आनंद ने बताया कि पकडे़ गए नागरिक से पूछताछ की जा रही है। इससे ज्यादा कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।