फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   near police station snatched 84 thousand

कोतवाली के करीब छीन लिया 84 हजार

Wed, 05 Apr 2017 12:01 AM IST
maharajganj
maharajganj Updated Wed, 05 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज।
विज्ञापन

 मंगलवार को सदर कोतवाली के करीब ही एक जनरल स्टोर्स के कर्मचारी को चकमा देकर एक शख्स ने 84 हजार रुपये उड़ा दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर मिली तो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।


नगर में पुुरानी तहसील के सामने अग्रवाल जनरल स्टोर्स है। यहां मुड़िला थाना पनियरा के रहने वाले कर्णीदेव पांडेय काम करते हैं। द़ुकान से 84 हजार रुपये लेकर वह कहीं जा रहे थे। वह दिन में 11 बजे रुपये लेकर जैसे ही कोतवाली से थोड़ी ही दूरी पर इंडियन ओवरसीज बैंक के पास पहुंचे तो उन्हें एक शख्स मिला। वह बोला कि कपडेे़ के पीछे दाग लगा है। इसे धो लीजिए। जैसे ही कर्णीदेव पीछे देखना शुरू किए। पलक झपकते ही वह रुपयों से भरा बैग छीन लिया और आसानी से फरार हो गया। मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने जिला मुख्यालय तक उस शख्स को ढूंढा मगर वह कहीं नहीं मिला। इस मामले में दुकान के कर्मचारी कर्णीदेव पांडेय की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बाबत कोतवाल सदर श्रीकांत राय का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जैसे ही कोई क्लू मिलेेगा, मामले का पर्दाफाश जल्दी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed