फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Million fake notes seized

एक करोड़ के जाली नोट बरामद

Sat, 09 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 09 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Million fake notes seized
काठमांडू में जाली भारतीय नोट के साथ पाक नागरिक पकड़ा गया। - फोटो : दिनेश जायसवाल
काठमांडू के ठमेल में पुलिस ने छापामार कर एक पाकिस्तानी नागरिक के पास 50 लाख जाली भारतीय मुद्रा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ही काठमांडू के बानेस्वर में महिला तस्कर के घर से 50 लाख जाली मुद्रा बरामद हुई। साथ ही छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


 डीएसपी राजन श्रेष्ठ ने शुक्रवार को बताया कि मुखबिर ने पाकिस्तान से बड़े पैमाने पर जाली नोट लाए जाने की सूचना दी थी। बताया कि पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद नदीम निवासी करांची बृहस्पतिवार को कतर एयरवेज से दोहा होते हुए काठमांडू पहुंचा। वहां से सीधे बनेस्वर निवासी उमा देवी के घर गया। 50 लाख रुपये रखने के बाद ठमेल स्थित एक होटल में रुककर जाली मुद्रा को भारत में भेजने की योजना बनाने लगा। शुक्रवार सुबह होटल से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि शेष रकम महिला के पास है। पुलिस टीम महिला के घर दबिश दी तो जाली भारतीय नोट की डीलिंग करते ईश्वर प्रसाद, परमानन्द यादव, दिलबहादुर और महादेव को पकड़ लिया जो नेपाल की रहने वाले हैं। पुलिस को 500-500  के पचास लाख जाली भारतीय मुद्रा मिली। मुख्य सरगना महिला ने बताया कि जाली नोट नेपाल में संचालन की जिम्मेदारी मेरी थी। 
विज्ञापन


आरोपी ने बताया‌ क यहां से परमानन्द सोनौली सीमा के रास्ते भारत में भेजते। छापामारी के समय एक पाकिस्तानी और दो भारतीय नागरिक थे जो कि पुलिस देखकर भाग निकले। पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed