कमरे में ही रह गया लाश का रहस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के राकेश किराये के मकान में रह कर आर्केस्ट्रा ग्रुप चलाते थे। कमरे से उठी बदबू पर लोगों को शक हुआ तो पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव को बरामद किया। बताया जाता है कि राकेश के साथ नेपाल की काजल नाम की एक नर्तकी भी रहती थी लेकिन उसका भी पता नहीं चला।
पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया था। एसओ ओपी चौहान का कहना है की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। पुलिस चुनाव में व्यस्त है। पास पड़ोस के लोगों का कहना है कि राकेश शराब का आदि था। कुछ दिनों से काजल से रोज कहा सुनी होती रहती थी। पुलिस को हड्डी के टुकड़े व शराब की ख़ाली बोतल भी कमरे में मिली लेकिन कमरा बाहर से बंद था। इसके बावजूद पुलिस इसे हल्के से ले रही है। राकेश पत्नी और बच्चों को छोड़ कर काजल के साथ रहता था।
पिता इधर उधर चक्कर लगा रहा है लेकिन घटना के करीब 25 रोज बाद भी पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं प्राप्त कर सकी।