फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mbbs student sank in river

नदी में डूबने से एमबीबीएस छात्र की मौत

Tue, 04 Apr 2017 11:54 PM IST
maharajganj
maharajganj Updated Tue, 04 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर।
विज्ञापन

नेपाल घूमने गए मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र प्रवीण पाठक की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह मूल रूप से महराजगंज के रहने वाले थे। उनके साथ मेडिकल कॉलेज के ही आठ और छात्र भी नेपाल गए थे।   

महराजगंज जिले के नौतनवां इलाके के रहने वाले प्रवीण पाठक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। उनका सेलेक्शन वर्ष 2013 में हुआ था। साथी छात्रों ने बताया कि दो दिन पहले प्रवीण दोस्तों के साथ नेपाल के पोखरा गए थे। वहां प्रवीण के बड़े भाई रहते हैं। उनसे मिलने के बाद प्रवीण और उनके दोस्त घूमने निकल गए। एक नदी देखी और सभी उसमें नहाने उतर गए। नदी का बहाव इतना तेज था कि प्रवीण लापता हो गए। सोनौली प्रतिनिधि के मुताबिक नेपाल के कास्की जिले के पाल्पा सिद्धबाबा मंदिर के पास मंगलवार को एक लाश उतराती मिली। नेपाल की पाल्पा पुलिस ने लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृत युवक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर पता चला कि वह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज का छात्र था। इसकी सूचना नेपाल पुलिस ने भारतीय पुलिस को भी दी है। पाल्पा डीएसपी कार्यालय के अनुसार छात्र पोखरा जा रहा था। सिद्धबाबा मंदिर के निकट नदी के पास बह रहे झरने में नहाने के दौरान फिसल कर वह नदी में गिर गया। मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रवीण के घर और हॉस्टल में चीख-पुकार मच गई। मामले की सूचना मेडिकल कॉलेज के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को दी गई है। मेडिकल कॉलेज के  कार्यवाहकप्रिंसिपल डॉ. राम कुमार जायसवाल ने प्रवीण की मौत की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


क्रिकेट का था शौकीन
प्रवीण के साथियों ने बताया कि वह शांत स्वाभाव का था। पढ़ने में तेज था। क्रिकेट खेलना प्रवीण को पसंद था। पढ़ाई के बाद जब कभी समय मिलता तो वह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने निकल जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदमे में दोस्त
प्रवीण की मौत के बाद नेपाल गए दोस्त सदमे में हैं। इसी का नतीजा है कि मंगलवार को शहर लौटे  तीन दोस्तों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 14 में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed