फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Maintain archives properly'

‘अभिलेखों का ठीक से करें रखरखाव’

Mon, 07 May 2018 12:36 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 07 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
'Maintain archives properly'
‘अभिलेखों का ठीक से करें रखरखाव’ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के सभी थानों के हेड मोहर्रिर, पैरोकार समेत अन्य कर्मियों की बैठक हुई। इसमें अभिलेखों का बेहतर ढंग से रखरखाव किए जाने और पैरोकारों को मुकदमों की ठीक ढंग से पैरवी कर निस्तारित कराने पर जोर दिया गया। इसके अलावा वर्ष 2000 के पहले के मुकदमों को निस्तारित कराने के मसले पर विशेष रूप से चर्चा हुई।  
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने कहा कि सभी हेड मोहर्रिर लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के प्रति सजग रहें। फरियादियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें राहत प्रदान करने की कोशिश करें। कार्यालय कक्ष में जो भी अभिलेख रखे हुए हैं, उनका रखरखाव बेहतर ढंग से करें। ताकि  जरूरत पड़ने पर त्वरित जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि फाइलों का रखरखाव ठीक होगा तो कार्य में आसानी होगी। न्यायालयों में लंबित मुकदमों के बारे में चर्चा हुई। पुलिसकर्मियों से कहा गया कि मुकदमों की प्रभावी ढंग से पैरवी कर उसे निस्तारित कराने पर विशेष जोर दें। पुलिस कर्मियों को आगाह किया गया कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एएसपी ने सभी से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। साथ ही दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। बैठक में मौजूद हेड मोहर्रिर व पैरोकारों ने एएसपी को कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed