फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   life imprisonment given in murder case

हत्या के केस में उम्रकैद 

Sun, 24 Jul 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
life imprisonment given in murder case
कोर्ट
महराजगंज। अवैध संबंधों में छह साल पहले हत्या के मामले में कोर्ट ने एक अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अर्थदंड की धनराशि मृतक के पिता को कोर्ट ने देने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन

निचलौल थाना क्षेत्र के गेठियहवा निवासी उत्रीचंद यादव ने चार दिसंबर 2010 को निचलौल थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी मशीनरी पार्ट्स की दुकान है।

घटना के दिन उनके बेटे उपेंद्र यादव का मित्र आलोक कुमार गुप्ता अपने साथी महातम यादव के साथ दुकान पर आ या। वादी के पुत्र को देवी दर्शन के बहाने अपने साथ बाइक से ले गया। तीन बजे वादी को सूचना मिली कि उसका पुत्र घायलावस्था में गांव के पास पड़ा है। मौके पर पहुंच तो उपेंद्र ने बताया कि आलोक कुमार गुप्ता निवासी मारवाड़ी मुहल्ला निचलौल व महात्तम यादव ने मिलकर पिलास व पेचकस से मारा है। दवा इलाज के दौरान दूसरे दिन उपेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


विवेचक ने आलोक व महातम के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। विचारण के दौरान एक को बाल अपचारी घोषित कर दिया गया तथा उसकी पत्रावली जुवेनाइल कोर्ट में विचारधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता आशाराम पांडेय ने दर्जनों गवाहों को पेश कर सजा की मांग की। अपर सत्र न्यायाधीश संजय कुमार डे ने अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की धनराशि मृतक के पिता को देने के लिए आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed