फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lekhpal open hront against government

सरकार के खिलाफ मुखर हुए लेखपाल

Sat, 03 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
lekhpal open hront against government
जिला मुख्यालय पर लेखपाल संघ ने धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार पर लेखपालों के आंदोलन के प्रति उपेक्षा का आरोप लगाया। महामंत्री ब्रजेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसी आपदा के बाद भी प्रदेश सरकार लेखपाल संवर्ग की मांगों पर ध्यान न देकर विधायकों का वेतन बढ़ाने में लगी हुई है। जनता की परेशानियों से उसका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका हिसाब प्रदेश की जनता चुनाव में सूद समेत वसूल करेगी। लेखपाल धैर्य बनाए रखें। धरना इसी तरह चलाते रहें, अंतत: जीत हमारी होगी। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रुदल प्रसाद ने कहा कि सरकार लेखपाल संवर्ग अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित है। सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने से आंदोलन लंबा खिंच रहा है। सरकार की मंशा ही आंदोलन को समाप्त कराने नहीं लग रही है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री की तरफ से धमकी भरा वक्तव्य दिया जाना आग में घी डालने जैसा है। उपाध्यक्ष श्रवण पटेल और कृष्णमोहन यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि लोगों को परेशान देख लेखपाल संघ को भी दु:ख हो रहा है लेकिन, सरकार के रवैए से हम विवश हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लेखपालों के आंदोलन को हल्के रूप में ले रही है। इसके गंभीर परिणाम 2017 के चुनाव में भुगतने पड़ेंगे। इंद्र कैलाश, जनार्दन, अशोक मिश्रा, जैनुद्दीन, रामबचन, अनवर अली, छविराज यादव, ध्रुव नरायण तिवारी, रामसेवक, नर्वदेश्वर पटेल, अमानत अली, फेंकू, गजाधार आदि लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed