{"_id":"58ebd8b14f1c1ba368cf58b6","slug":"lady-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर गड्ढे में फेंकी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर गड्ढे में फेंकी लाश
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में बेरहमी से कत्ल की गई बुजुर्ग महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/मिठौरा। कोठीभार थाना क्षेत्र के खजुरिया और पकड़ियार बुजुर्ग के सिवान में सिंदुरिया-सिसवा मार्ग के किनारे गड्ढे में हत्या कर फेंकी गई 35 वर्षीय महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सोमवार की सुबह 6 बजे सड़क के किनारे जा रहे राहगीरों ने शव देखकर शोर मचाया। आसपास के क्षेत्रों के लोग इकट्ठा होने लगे। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। लोगों ने कोठीभार थाने में सुचना दी।
सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ निचलौल सुरेंद्र तिवारी, कोठीभार आनंद कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी चिउटहां राम सहाय चौहान, फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। महिला के शरीर पर सफेद रंग की छिटदार समीज और लाल रंग का दुपट्टा गले में पड़ा हुआ था। काले रंग की सैंडल शव के पास पड़ी मिली। गले पर काले रंग का निशान पड़ा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि रात में महिला की हत्या कहीं और की गई है और लाश को सड़क के किनारे फेंक कर हत्यारे फरार हो गए।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। एएसपी ने हरिगोविंद ने कहा कि महिला की लाश मिली है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।