फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lady killed in road exicident

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत

Wed, 25 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Wed, 25 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
lady killed in road exicident
road exident - फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात साढ़े ग्यारह बजे हॉस्पिटल रोड के सामने हुई बाइक की टक्कर से घायल वार्ड नंबर नौ गजरू टोला निवासी रोशनतारा गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में सोमवार की रात जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग से हार गई।
विज्ञापन


बाइक दुर्घटना में रोशनतारा के मरने से उनके बच्चों के सर से ममता का आंचल छिन गया। पिता के विदेश होने के कारण बच्चे अपने को अनाथ सा महसूस कर रहे हैं।

शवे-बरात की रात रोशनतारा के लिए काल बन कर आई। इसमे बच्चे मां के आंचल के छांव से महरूम हो गए । फातिहा पढ़ने के लिए घर से निकली रोशनतारा ने शायद यह सोचा भी न था कि शवे बरात की रात उनकी जिंदगी की आखिरी रात है।
विज्ञापन


मुहल्ला निवासी टुन्नू के साथ रोशनतारा सिसवा बुजुर्ग स्थित कब्रिस्तान से फातिहा पढ़कर घर वापस लौट रही थीं अभी वह हॉस्पिटल मोड़ के पास पहुंची थीं की तभी पीछे से आ रहे घुघली थानाक्षेत्र निवासी जय सिंह और जैशराज की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार चारों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सक के अभाव में सभी घायल लगभग आधे घंटे तक दर्द  से तड़पते रहे। वार्ड ब्वॉय मुनीराम ने प्राथमिक उपचार किया इसके बाद रोशनतारा को मेडिकल कॉलेज और जय सिंह को जिला अस्पताल ले गए। रोशनतारा को परिवार वालों ने गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुयी थी सोमवार की रात रोशनतारा आखिर अपनी जिंदगी की जंग हार गई।


 रोशनतारा के पति अकबर अली पिछले तीन साल से सऊदी अरब के जद्दाह शहर में इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। इनके कुल पांच बच्चे हैं। इसमे बड़ी बेटी फिरदोश (18),दूसरी अफिरोज (17), तीसरी तबस्सुम(12), बेटा अरशद (10) तथा छोटी बेटी सिमरन (8) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed