फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   kerosene recovered

बिकने जा रहा केरोसिन बरामद

Sun, 20 Nov 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 20 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
kerosene recovered
szdgfg - फोटो : Getty Images
अडडा बाजार/पुरंदरपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमहवा खुर्द में शुक्रवार देर रात पुरंदरपुर पुलिस ने एसडीएम की सूचना पर लगभग 75 लीटर केरोसिन बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। खाद्य व रसद विभाग के तहरीर का इंतजार पुलिस कर रहा है। लेकिन विभाग तहरीर देने के बजाय पुलिस की सुुपुर्दगी में देकर मामले को डीएम के आदेश का बहाना बनाकर थाने चलते बने।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत करमहवा खुर्द में शुक्रवार की देर रात सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार ने दो गैलन में 50 लीटर और 20 लीटर केरोसिन 16.50 रुपये की जगह पर 36 रुपये प्रतिलीटर की दर से बेच दिया था। इसको लेकर एक युवक जा रहा था। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान मुहमद यूनुस खां को हो गई, जिसकी सूचना उन्होंने फोन से एसडीएम आलोक कुमार को दी।
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर पुरंदरपुर के इंस्पेक्टर अरुण राय मय फोर्स करमहवा खुर्द जा रहे थे। जैसे ही गांव के सिवान में पहुंचे कि दो छोटे बड़े गैलन में केरोसिन का तेल लगभग पचहत्तर लीटर बरामद कर ली। शनिवार को ग्रामप्रधान ने डीएम व डीएसओ को दी। एआरओ सौरभ कुमार सिंह व क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक विजय प्रकाश, रामसहाय की टीम पुरंदरपुर थाने पर पहुंच मामले की जांच करने के बाद केरोसिन के तेल को पुलिस सुपुर्द करने के बाद कोटेदार के स्टाक रजिस्टर की जांच करने की बात कह कर चलते बने। एसडीएम आलोक कुमार ने कहा कि अगर गोलमाल की गई तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंबाइन से दबकर महिला की मौतःअड्डाबाजार/रतनपुर। देवपुर सिवान में शुक्रवार की शाम कंबाइंड मशीन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत हो गई। नौतनवां थाना क्षेत्र के देवपुर सिवान में कंबाइंड मशीन चल रही थी। कंबाइन को पीछे करने के दौरान गांव की महिला पहिया के नीचे दब गई। गंभीर अवस्था में बनकटी सीएचसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मौजूदगी में कंबाइंड स्वामी और महिला के परिजनों ने मामला आपस में मैनेज कर लिया। अड्डा चौकी इंचार्ज मनीर सिंह ने कहा कि फिलहाल उन्हें किसी ने जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed