{"_id":"582a0a894f1c1b7c228fe446","slug":"injured-in-rampage-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल की अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल की अस्पताल में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
मारपीट होने पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। नगर के गांधी चौक पर बृहस्पतिवार की रात छेड़छाड़ व छींटाकशी के विवाद में मारपीट में घायल उस्मान नगर निवासी विजय सोनकर की रविवार की रात गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्जकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया हैं।
मृतक के भाई दिलीप सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गौतमबुद्धनगर निवासी विजय, संजय और अजय उनकी लड़की के साथ छेड़छाड़ और रास्ते में छींटाकशी करते थे। लड़की ने घर पर इसकी जानकारी दी। उनके लड़के रिषु ने उन लोगों को मना किया तो विवाद बढ़ गया। आरोपी लड़कों ने घर जाकर परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात उनका भाई विजय गांधी चौक स्थित अपनी सब्जी की दुकान बंद कर रहा था और वह भी सब्जी की दुकान बंद कर रहे थे।
इसी बीच नारायण प्रसाद, हरिलाल, विजय, संजय व अजय हाथ में लाठी, डंडा, लोहे की राड और चाकू लेकर आ धमके। अपशब्दों का प्रयोग व जान से मारने की धमकी देते हुए उनके भाई पर हमला कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह जमीन पर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने गए तो उन लोगों ने उन्हें व उनकी पत्नी को भी मारापीटा।
विज्ञापन
उनकी लड़की पूनम ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी। अपने लहूलुहान भाई विजय को आननफानन में अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ बृजेश वर्मा ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।