Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Table Tennis Championship: Aditya wins two titles

टेबल टेनिस चैंपियनशिप : आदित्य ने जीते दो खिताब

Sat, 31 Oct 2026 06:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 31 Oct 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Table Tennis Championship: Aditya wins two titles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। राख बाग स्थित टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर में लुधियाना जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 शुरू हुई। इसके पहले दिन युवा पैडलर आदित्य सिंगहानिया ने दोहरी सफलता हासिल की। उन्होंने अंडर-17 और अंडर-15 दोनों वर्गों के एकल खिताब अपने नाम किए।

अंडर-17 लड़कों के एकल फाइनल में सिंगहानिया ने राघव थापर को 3-1 से हराया। इसके बाद अंडर-15 वर्ग के फाइनल में उन्होंने रुद्र को सीधे सेटों में 3-0 से मात दी। बालिका वर्ग के अंडर-17 मुकाबले में शनाया गोयल ने खिताबी जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में शनाया ने काव्या गुप्ता को 3-1 से हराया था। फाइनल मैच में शनाया ने गुरांशी उप्पल को 3-2 से पराजित कर चैंपियनशिप जीती। लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में काव्या गुप्ता ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने रोमांचक खिताबी भिड़ंत में सांया गोयल को 3-2 से हराया। बालिका अंडर-17 वर्ग में शनाया गोयल ने संघर्षपूर्ण जीत हासिल की। उन्होंने सेमीफाइनल में काव्या गुप्ता को 3-1 से हराया था। दूसरे सेमीफाइनल में गुरांशी उप्पल ने गार्गी टंडन को 3-0 से शिकस्त दी थी। अंडर-15 वर्ग में काव्या गुप्ता ने अपनी पिछली हार से उबरते हुए शानदार वापसी की। उन्होंने सेमीफाइनल में अर्शिया को 3-0 से और फाइनल में सांया गोयल को 3-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed