{"_id":"6ae5f40299aad1274f06ed09","slug":"fraud-of-164-crore-in-the-name-of-selling-land-haldwani-news-c-35-1-sdrn1005-156123-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 10.5 बीघा जमीन बेचने के नाम पर 1.64 करोड़ की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 10.5 बीघा जमीन बेचने के नाम पर 1.64 करोड़ की धोखाधड़ी
विज्ञापन
बिजनौर, नोएडा के ध्यानार्थ
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के जगजीतपुर में 10.5 बीघा जमीन बेचने का झांसा देकर चेन्नई तमिलनाडु निवासी दंपती से 1.64 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन का मालिक नहीं होने के बावजूद तीन लोगों ने खुद को उसका स्वामी बताकर महिला से सौदा तय कर लिया। कई किस्तों में रकम लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। जब महिला ने जमीन की वास्तविक स्थिति का पता लगाया तो खुलासा हुआ कि जमीन तीनों लोगों के नाम पर नहीं है। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गीतिका सिंघल निवासी गायत्री नगर, वेस्ट एक्सटेंट अन्नानगर त्रिरुवेलर चेन्नई तमिलनाडु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2023 में हरिद्वार में उनकी मुलाकात प्रभात विश्नोई से हुई थी। उन्होंने उसे जमीन खरीदने की इच्छा बताई तो उसने जिम्मी सिंह और अशोक चौधरी निवासी घेर रामबाग, बिजनौर हाल कनखल से मुलाकात कराई।
दोनों ने ग्राम जगजीतपुर स्थित 10.5 बीघा जमीन दिखाई और खुद को उसका एकमात्र मालिक बताया। जमीन का सौदा 6.37 करोड़ रुपये में तय हुआ। इस संबंध में 16 अगस्त 2023 को नोटरी अनुबंध भी किया गया। शुरुआत में बयाने के तौर पर 16.11 लाख दिए। इसके बाद अलग-अलग समय पर कुल 1 करोड़ 64 लाख 67 हजार 700 रुपये ले लिए।
विज्ञापन
आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री के लिए 31 सितंबर 2024 की तारीख तय की गई थी, लेकिन ये लोग लगातार टालमटोल करते रहे। बताया कि काफी समय बीतने के बाद जब उसने रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो जमीन के दस्तावेज की जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि संबंधित जमीन जिम्मी सिंह और अशोक चौधरी के नाम पर ही नहीं है, बल्कि किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है।
आरोप है कि तीन सितंबर 2026 को जब उसने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने दंपती को जान से मारने की धमकी दी। कहा कि वे बाहरी लोगों को जमीन दिखाकर रुपये ऐंठने का काम करते हैं और बड़े अधिकारियों व नेताओं से उनकी पहचान है। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।