{"_id":"58b9bd914f1c1b375c830973","slug":"indo-nepal-boarder-will-seal-during-poling","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान तक भारत-नेपाल सीमा सील रहेगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतदान तक भारत-नेपाल सीमा सील रहेगी
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
चुनाव को लेकर सौनोली में नेपाल बाॅर्डर का निरीक्षण करते कमिश्नर अनिल कुमार व डीआईजी। सीमा पर सील कर मौजूद पुलिस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को लेकर शुक्रवार की शाम को मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल कुमार ने डीआईजी के साथ बॉर्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सीमा पार से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर है। बॉर्डर पर चौकसी और सतर्कता बरती जा रही है।
पत्रकारों से बातचीत में कमिश्नर अनिल कुमार ने कहा कि नेपाल से आने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हमारा प्रयास है कि मतदान में किसी तरह का खलल पैदा ना हो सके। इसके लिए सीमा पर कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। पगडंडी पर एसएसबी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। बॉर्डर के मुख्य मार्ग पर पुलिस और एसएसबी संयुक्त रूप से नेपाल से आने जाने वालों की सघन जांच कर रही है। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए आबकारी पुलिस को भी सरहद पर लगाया गया है।
नेपाल बॉर्डर के निरीक्षण के दौरान डीआईजी गोरखपुर निलाब्जा चौधरी ने भी सुरक्षा के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि शांति पूर्ण विधान सभा चुनाव संपन्न कराने के लिए शुक्रवार की शाम 6 बजे से शनिवार मतदान होने तक बॉर्डर सील कर दिया गया है। इस दौरान विदेशी पर्यटक एवं एंबुलेंस को आने-जाने में छूट रहेगी।