{"_id":"5b562dd84f1c1bac7d8b45f8","slug":"in-night-got-out-of-the-house-found-dead-body-in-the-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को घर से निकला, सुबह शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को घर से निकला, सुबह शव मिला
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
रात को घर से निकला, सुबह शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
चौक बाजार (महराजगंज)। कस्बे में सोमवार की सुबह तालाब में एक युवक का शव दिखा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान चौक बाजार निवासी मनीष शर्मा (28) के रूप में हुई। युवक के घर वालों का कहना था कि वह रविवार की रात में घर से निकला लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि युवक एमए/बीएड कर चुका था। दो बार टीईटी की परीक्षा भी दिया था और दोनों बार असफलता हाथ लगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता नहीं मिलने से वह चार-पांच साल परेशान रहता था। वहीं, चर्चा है कि शव को जब पोखरे से निकाला गया तो नाक से खून निकला हुआ दिखा युवक के घर वालों ने बताया कि मनीष रविवार की रात में घर से निकला लेकिन वापस नहीं आया। देर रात होने पर पता किया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच सोमवार की सुबह लोगों ने तालाब में शव मिलने की बात कही। वहां जाकर देखा तो मनीष का शव मिला। पुलिस के पहुंचने पर शव को तालाब से निकाला गया। मनीष के बड़े भाई नवीन ने बताया कि वह काफी दिनों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था लेकिन लगातार असफलता से निराश होकर परेशान रहने लगा था। बताया कि 2 माह बाद मनीष की शादी होने वाली थी लेकिन यह हादसा हो गया। परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अवधेश नारायण तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।