{"_id":"5bec75b0bdec22696a3ae923","slug":"in-case-of-failure-take-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में असफल होने पर ले ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म में असफल होने पर ले ली जान
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म में असफल होने पर ले ली जान
- फोटो : अमर उजाला
गांगी बाजार (महराजगंज)। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। इस मामले का पर्दाफाश पुलिस ने बुधवार को किया। साथ ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि दूध देने के बहाने से बालिका का बहला फुसलाकर साइकिल से सुनसान स्थान पर ले गया। दुष्कर्म की कोशिश में असफल होने पर बालिका की पीटकर हत्या कर दी।
थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी जवाहिर यादव निवासी सोनबरसा को बुधवार को सुबह भौरबारी पुल के पास गिरफ्तार किया गया। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो बालिका की हत्या की बात आरोपी में स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक 8 नवंबर को देर शाम जवाहिर बालिका को साइकिल पर बैठाकर दूध देने के बहाने सुनसान स्थान पर लेकर गया। वहां बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की तो बालिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससेे गुस्से में आकर आरोपी ने बालिका की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल बालिका की मौत हो गई। इसके बाद वह शव फेंक कर फरार हो गया। शव को नाले में घास के बीच ढंक दिया था। आरोपी चार बच्चों का पिता है। वह किर्सी इंट भट्टे पर ट्रैक्टर चलाता है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।