फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In Bajudehra assault, six injured

बैजूडेहरा में मारपीट, छह लोग घायल

Wed, 06 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Wed, 06 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
In Bajudehra assault, six injured
सिसवा में दबंगों की पिटाई से घायल युवक। - फोटो : कुंदन सिह

विज्ञापन
पनियरा  बैजूडेहरा में मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। छह लोग घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।  पनियरा थाना क्षेत्र के बैजूडेहरा निवासी सदानंद और राजेन्द्र सिंह पट्टीदार हैं। दोनों में जमीन का मुकदमा चलता है। सदानंद अपने परिवार के साथ टीन शेड डालकर रहते हैं। उनका पक्का मकान भी है। उसी जमीन को लेकर मंगलवार को राजेन्द्र सिंह ने पनियरा थाने में तहरीर दी तो पुलिस पहुंच गई।

आरोप है कि पुलिस के सामने राजेंद्र सिंह के पक्ष के लोगों सदानंद की दीवाल गिरानी शुरू कर दी। जिसे लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के  सदानंद सिंह, रामकेश, रामदयाल, गुड्डी व अखिलानंद तथा रामरती को चोट लगी है। पीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के राजेन्द्र सिंह और शकुंतला को भी चोटें आई हैं। सदानंद ने पनियरा थाने में छह लोगों के खिलाफ मारने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। एसओ का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कोठीभार में युवक को गांव के ही दबंगों ने काम करने से इंकार करने पर पीट दिया। तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने फटकार कर खदेड़ दिया। घटना रविवार देर शाम हुई। पीड़ित विक्रम साहनी ने बताया कि गांव के कुछ लोग निजी काम करने के लिए बोल जब मना किया तो घर से बाहर खींच कर पीटने लगे। इस बीच गांव के ही एक व्यक्ति के बीच बचाव से दबंगों ने उसे छोड़ा। थानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि इस प्रकार की घटना की जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed