फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   highway jam against local wine

कच्ची शराब के खिलाफ हाइवे जाम

Mon, 03 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 03 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
highway jam against local wine
शराब की ‌खिलाफत
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कानापार में कच्ची शराब की भट्ठियों को बंद कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने धानी में फरेंदा-नौगढ़ हाइवे को घंटो जाम कर दिया। पुलिस और जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद लोग माने और जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


रविवार को सुबह साढे़ दस बजे ग्रामसभा कानापार की इंद्रावती, शारदा, संजू, राजमती, जानकी, चंद्रावती, वासमती, शांति, चंद्रा, सुमित्रा ने ग्राम प्रधानप्रतिनिधि कानापार गोपाल सिंह के नेतृत्व में फरेंदा-नौगढ़  मार्ग को जाम कर दिया। सबने एक स्वर में कच्ची दारू की भट्ठियों को बंद कराने की मांग की। लोगों का आरोप है कि पुलिस चौकी से महज तीन से चार सौ मीटर की दूरी पर कच्ची दारू की भट्ठियां धधक रही है लेकिन पुलिस के लोग खामोश हैं।
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि कई बार लिखित और मौखिक शिकायत के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कानापार के ध्रुप टोलिया के दस घरों में रोज कच्ची दारू बनती है। कच्ची दारू की बिक्री से आसपास के अलावा बाहरी लोगों का आना-जाना होता है। इससे हम लोगों के घर की बहू-बेटियों का बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। लोगों का कहना है कि कोई कार्रवाई नहीं होने से मजबूर होकर हम लोगों को सड़क जाम करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज धानी गजेंद्र पांडेय ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खत्म करने का प्रयास किया। लेकिन गांव वाले उनकी बात नहीं माने। सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजमनगंज चंद्रेश यादव और क्षेत्राधिकारी फरेंदा राजाराम यादव ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर साढे़ बारह बजे जाम खत्म कराया। दोनों अधिकारियों ने मौके मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि अगले दस दिनों के अंदर सभी कच्ची दारू की भट्ठियां बंद करा दी जाएंगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साहनी, पूर्व ग्रामप्रधान कुंवरपाल सिंह, संतोष सिंह, विश्वविजय तिवारी, राहुल शर्मा, भानुप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed