फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   highway 6 hours jam

मोहनापुर में ट्रक खराब, 6 घंटे हाइवे जाम

Sun, 10 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
highway 6 hours jam
मोहनापुर हाइवे के पास ट्रक खराब होने से आवागमन ठप। - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर। गोरखपुर-सोनौली हाइवे पर स्थित मोहनापुर ढाला पर शनिवार की भोर में करीब तीन बजे सड़क के बीच में ही ट्रक का चेसिस टूट जाने के कारण जाम लगा ही था कि तभी सोनौली से गोरखपुर की तरफ जा रहे ट्रक को बगल से निकालने की कोशिश में ट्रक सड़क से नीचे उतर गया और वह भी फंस गया।
विज्ञापन


सुबह होते-होते दोनों तरफ  से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद ही पुरंदरपुर पुलिस जाम हटवाने के प्रयास में जुट गई। जाम इतना लंबा था कि हाइवे पर यातायात बहाल कराने में छह घंटे लग गए। इस दौरान स्कूल की बसें भी फंसी रहीं। अन्य यात्री भी हलकान रहे।                         
विज्ञापन


शनिवार तड़के गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रहा ट्रक पुरंदरपुर थाना के मोहनापुर में रेलवे क्रासिंग पार किया ही था कि उसका चेसिस टूट गया। चालक उसे वहीं खड़ा कर मरम्मत की कोशिश करने लगा। इसके कुछ ही देर बाद  सोनौली से गोरखपुर की तरफ जा रहा ट्रक भी मोहनापुर क्रासिंग पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच सड़क पर पहले से खड़े खराब ट्रक के चलते दूसरे चालक ने अपने ट्रक को बगल से निकालने की कोशिश करने लगा। अंधेरा होने के कारण ट्रक का एक पहिया सड़क से नीचे उतर गया। वहां कीचड़ होने के चलते वह भी फंस गया। इसके बाद एक लेन से किसी तरह धीरे-धीरे वाहन निकलने लगे। देखते ही देखते दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुरंदरपुर पुलिस के एसआई हरिकेश सिंह और दरोगा सुरेंद्र उपाध्याय पुलिस कर्मियों के साथ जाम हटवाने के प्रयास में जुट गए। चूंकि जाम इतना लंबा था कि एक लेन से बारी-बारी वाहनों को निकालना पड़ रहा था। काफी  मशक्कत के बाद सुबह करीब नौ बजे यातायात सामान्य हो सका। जाम के कारण स्कूल बसों में फंसे बच्चे परेशान हुए। वे काफी विलंब से स्कूल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed