{"_id":"572656204f1c1b1e295cce7f","slug":"girl-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर किशोरी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला रेतकर किशोरी की हत्या
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
रोते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रोमहराजगंज/बृजमनगंज, बंजरहा सोनबरसा के टोला फुलवरिया में एक किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
शव घर से कुछ दूरी पर पोखरे के पास मिला। शव के पास से ही पुलिस ने घटना में शामिल धारदार हथियार भी बरामद किया। घटना के समय किशोरी अपने बहन के साथ सोई थी। सूचना के बाद एसपी के अलावा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस उसकी बहन से पूछताछ कर रही है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा के टोला फुलवरिया निवासी शशिकला जायसवाल रविवार की रात खाना खाने के बाद अपनी छोटी बहन सीमा के साथ घर के बरामदे में सोई थी। कुछ दूरी पर उसके दोनों छोटे भाई राजवीर और लक्की सोए थे। रविवार की सुबह 5:30 बजे सीमा की नींद खुली तो अपने कपड़े और बिस्तर पर खून देखकर चौंक गई। अपनी बहन शशिकला को न देखकर वह शोर मचाई तो घर के अन्य सदस्यों की भी नींद खुल गई। तलाश करने पर उसकी लाश घर से थोड़ी दूर स्थित पोखरे के पास मिली। गला रेतकर हत्या किया गया था और शव पोखरे में डालने का प्रयास भी किया गया था।
शव के पास कुछ ही दूरी पर धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी भारत सिंह यादव ने इस हत्या के मामले में एक-एक बिंदुओं पर जांच की और उसके घर वालों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।