{"_id":"57e823bc4f1c1b56125742cc","slug":"girl-child-dead-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचल कर बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से कुचल कर बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल। थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग निवासी ओमकार गुप्ता की 14 महीने की बेटी का इलाज कराने पत्नी के साथ बाइक से हरपुर जा रहे थे। वह श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के सामने पहुंचने वाले थे कि परतावल से हरपुर तिवारी की तरफ लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी।
ओमकार गुप्ता और उनकी पत्नी लक्ष्मी सड़क किनारे जा गिरीं। इस दौरान लक्ष्मी की गोद से प्रियंवदा उछल कर ट्राली के पहिए के नीचे आ गई। बालिका की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना श्यामदेउरवा पुलिस को दी। श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।