फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   gangrape in paniyara

पनियरा में छात्रा के साथ गैंगरेप

Sun, 07 Aug 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
gangrape in paniyara
gangrape - फोटो : demo
पनियरा। माधोनगर के धौताल टोला में छठी की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार की सुबह लगभग चार बजे बेहोशी की हालत में गांव के बाहर मिली। परिवार वाले उसे घर लाए। होश में आने के बाद घटना से आहत किशोरी ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव के ही एक युवक और उसके मामा के लड़के के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पनियराथा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले शख्स ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि गर्मी के वजह से शुक्रवार की रात उनकी बेटी घर के बाहर सोई थी कि लगभग 11 बजे दो युवक उनके घर आए और लड़की का मुंह  बांधकर गांव से दूर उठा ले गए। रात करीब 12 बजे नींद खुली तो लड़की को अपने बिस्तर पर नहीं देख घर वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


आसपास खोजबीन की गई लेकिन, उसका पता नहीं चला। सुबह लगभग चार बजे अचेत अवस्था में वह गांव के बाहर पड़ी मिली। सूचना पर पहुंचे घर वाले उसे लेकर पहुंचे। घटना से आहत लड़की ने फसल में डालने के लिए घर में रखा कीटनाशक निगल लिया। हालत गंभीर होने पर आनन फानन उसे पनियरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उमेश नामक युवक और उसके ममेरे भाई सूरज के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।  एसओ अमरजीत यादव का कहना है कि दो युवकों पर रेप और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed