फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Funeral of SDM guards

एसडीएम के गार्ड का हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 02 Feb 2019 12:44 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 02 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Funeral of SDM guards
एसडीएम के गार्ड का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। फैजाबाद के पास  27 जनवरी की रात हुए हादसे में एसडीएम आरबी सिंह के साथ होमगार्ड विश्वनाथ सहित पांच लोग घायल हो गए थे। जिसमें गंभीर रूप से घायल गार्ड विश्वनाथ की बृहस्पतिवार को सुबह इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को रोहिन नदी के बेतहवा घाट पर सम्मान के साथ किया गया।  
विज्ञापन

   
 एसडीएम आरबी सिंह अपने गार्ड विश्वनाथ निवासी पुरंदरपुर के ताल्ही व अन्य तीन लोगों के साथ 27 जनवरी की देर रात किसी काम से प्रयागराज जा रहे थे। वह फैजाबाद पहुंचे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। इस हादसे में एसडीएम व गार्ड विश्वनाथ, चालक संजय व अर्दली लाल बहादुर मौर्या सहित एक अन्य गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनका इलाज केजीएमसी लखनऊ में चल रहा है। जहां पर हादसे में घायल होमगार्ड विश्वनाथ की बृहस्पतिवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उनसे तीन बेटे व दो बेटियां हैं। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। इस दौरान विधायक बजरंग बहादुर सिंह, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र चौधरी, होमगार्ड के कमांडेंट देवानंद, कंपनी कमांडेंट मुरलीधर यादव, तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम, रामसूरत यादव, जयराम, असरूद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed