{"_id":"5ce830eabdec220775594b0c","slug":"forged-money-spent-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात करोड़ भारतीय जाली मुद्रा बरामद, छह गिरफ़्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सात करोड़ भारतीय जाली मुद्रा बरामद, छह गिरफ़्तार
Fri, 24 May 2019 11:29 PM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज
महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 24 May 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में खपा रहे जाली मुद्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल पुलिस ने काठमांडू के विमान स्थल से तीन पाकिस्तानी नागरिक सहित छह लोगों के पास सात करोड़ 67 लाख भारतीय जाली मुद्रा बरामद कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। सरगना यूनुस अंसारी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। नेपाल पुलिस की मानें तो युनूस का दाऊद गिरोह और आईएसआई से संबंध हैं।
नेपाल पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोग नेपाल के अंसारी गिरोह से जुड़े हैं। शुक्रवार सुबह नेपाल पुलिस कतर से नेपाल पहुंचे यात्रियों की जांच कर रही थी। इस दौरान तीन पाकिस्तानी और तीन नेपाली नागरिकों के पास दो बैग में रखे करीब सात करोड़ 67 लाख भारतीय जाली मुद्रा बरामद किया। गिरोह का सरगना युनूस अंसारी आरोपियों को विमान स्थल से निकालने के लिए मौके पर पहुंचा था। पुलिस डीएसपी होविंद्र बोगटी ने बताया कि तीन पाकिस्तानी नागरिक नासिर उद्दीन, नादिया अनवर, मोहम्मद अख्तर के साथ तीन नेपाली नागरिकों के पास दो-दो हजार के सात करोड़ 67 लाख भारतीय जाली मुद्रा बरामद हुआ।