फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   five girls caught crossing boarder

भारतीय सीमा से पांच किशोरियां बरामद

Sun, 26 Feb 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 26 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
five girls caught crossing boarder
सीमा पर चाैकसी - फोटो : अमर उजाला
कपिलवस्तु (ब्यूरो)। भारतीय सीमा के पास से शनिवार की शाम कपिलवस्तु प्रहरी ने पांच किशोरियों को कृष्णानगर के पास सीमा पार करते समय हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान उन्हें एजेंटों के माध्यम से भारत के रास्ते दुबई भेजे जाने की बात सामने आई। हिरासत में ली गईं किशोरियों में दो प्यूठान और एक-एक मोरंग, कपिलवस्तु व दांग जिले की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


प्रहरी निरीक्षक प्रेम कुमार खड़का ने बताया कि शाम को कृष्णानगर में कुछ किशोरियों को भारत की सीमा की ओर जाते देखा गया। संदेह होने पर रोककर पूछताछ की गई। बताया कि उन्हें भारत सीमा में मौजूद एजेंट के माध्यम से दुबई भेजने की तैयारी थी। इसके एवज में उन्हें कुछ पैसा मुहैया किया गया था। प्रहरी निरीक्षक ने बताया कि हिरासत में ली गईं किशोरियों से दो नंबर प्राप्त हुए हैं, जिसमे एक नेपाली व एक भारतीय नंबर शामिल है। इन्हें सिद्धार्थनगर पहुंचकर भारतीय नंबर पर संपर्क करना था। जांच पड़ताल कर एजेंटों की धरपकड़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed