{"_id":"575c5e234f1c1b507e9c5eba","slug":"fish-died-in-rohin-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिन नदी में मछलियां मरीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहिन नदी में मछलियां मरीं
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
रोहिन नदी में जहरीला पानी आने से मछलियां मर गईं।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह रोहिन नदी में जहरीला पानी आने से भारी संख्या में मछलियां मर गईं। इससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। लोग अपने जानवरों को भी नदी में नहीं जाने दे रहे हैं। उन्होेंने जहरीला पानी एक फैक्ट्री पर छोड़ने का आरोप लगाया है।
फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट के आस-पास के क्षेत्रवासियों ने शनिवार की सुबह नदी के पानी के रंग बदलने की घटना को देखकर शोर मचाया। बड़ी संख्या में मछलियां मरने के बाद लोग अपने मवेशियों को नदी में नहीं ले जा रहे हैं। नदी में एक फैक्ट्री की ओर से खराब पानी छोड़ने का आरोप लगाया जा रहा है।
क्षेत्र के रामनगर के प्रधान राम भवन यादव, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, विंध्याचल वरूण, जमाल अहमद राइन, जगदीश यादव, विश्वामित्र मिश्रा, जितेंद्र यादव, सहित कई लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के गंदा पानी को छोड़ने के कारण नदी का पानी जहरीला हो गया है। नदी में रहने वाली मछलियों के अलावा जानवर भी मर रहे हैं।
विज्ञापन
भीषण दुर्गंध के कारण आस-पास के लोगों का रहना दुश्वार हो रहा है। लोगों ने बताया कि अभी कुछ माह पहले भी नदी में जहरीला पानी आया था। इससे कई मवेशियों की मौत भी हो चुकी है। उसके बाद भी फैक्ट्री पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त है। सभी ने फैक्ट्री पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर आंदोलन किया जाएगा।