फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   firing between wood smugler

लकड़ी काटने वालों व वनकर्मियों में फायरिंग

Fri, 05 Jan 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
 firing between wood smugler
पूछताछ करते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला
गांगी बाजार/पनियरा बाजार। बुधवार की रात गोरखपुर वन प्रभाग के बांकी रेंज के धवई बीट में दो स्थानों पर कटान की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों पर लकड़ी तस्‍कराों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग से एक व्यक्ति को गोली लग गई। उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दोनों ही स्थानों से 18 बोटा लकड़ी बरामद की गई। दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए जबकि छह फरार हो गए। क्षेत्रीय वनाधिकारी बांकी अमरनाथ सिंह ने वनकर्मियों की ओर से फायरिंग से इंकार किया है। 
विज्ञापन


बांकी रेंज के वनाधिकारी अमरनाथ सिंह ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि बांकी दक्षिणी कंपार्टमेंट में अवैध कटान हो रहा है। वनकर्मियों को जंगल में भेजा गया। वनकर्मियों घेराबंदी शुरू की तो लकड़ी काटने वाले फायरिंग करने लगे। पनियरा निवासी नंदलाल उर्फ ललकी को गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसको गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में वन विभाग ने छह लोगों केे विरुद्ध वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पनियरा निवासी चंद्र प्रकाश पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि रमेश यादव निवासी रजौड़ा खुर्द, विक्की निषाद निवासी पनियरा, जयकिशुन रजौड़ा खुर्द तेलिया टोला, विनोद निवासी रजौड़ा खुर्द बदरी टोला फरार हो गए। वनकर्मियों ने घटना स्थल से सात बोटा साखू बरामद किया है। 


इसी प्रकार दक्षिण बांकी कंपार्टमेंट नंबर एक में 11 बोटा साखू बरामद किया गया। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा बरईपार निवासी अली हुुसेन उर्फ मीनक को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि सोनू और इंग्लेस निवासी बड़हरा बरईपार फरार हो गए। वन विभाग फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed