{"_id":"582f49a54f1c1b39298fff90","slug":"duplicate-wine-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की छापेमारी में नकली शराब बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की छापेमारी में नकली शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
शिवसहायपुर में कच्ची शराब का लहन नष्ट करती आबकारी टीम फरेंदा।
- फोटो : अमर उजाला
पनियरा(ब्यूरो)। स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा पंजूम चौराहे पर स्थित जोगिंदर यादव की देसी शराब की दुकान हैं। उस दुकान पर धड़ल्ले से शीशी पर लैला का स्टीकर लगाकर शराब बेची जा रही थी।
किसी ने पनियरा थाने पर तैनात उप निरीक्षक ललित मोहन राव को इसकी सूचना बृहस्पतिवार को देर शाम को दी। सूचना पाकर हमराहियों के साथ छापा मारा तो मौके से 35 पेटी नकली लैला के रैपर, नकली शराब और 31 शीशी लैला मिली और 3500 नकद मिले। मौके पर शराब व्यवसायी जोगिंदर यादव निवासी सिरसियां थाना श्यामदेउरवां को पनियरा पुलिस गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो लोग भागने में सफल रहे।
उप निरीक्षक ललित मोहन राव ने इसकी सूचना आबकारी निरीक्षक महराजगंज जिलाजीत सिंह को फोन से सूचना दी तो वह भी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शराब की जांच की तो नकली निकली। दो माह पूर्व भी इसी दुकान पर नकली शराब पकड़ी गई थी लेकिन, पनियरा पुलिस लेनदेन कर मामले को रफादफा कर दिया था।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक जिलाजीत सिंह की तहरीर पर पनियरा पुलिस शराब को अपने कब्जे में लेकर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि जोगिंदर यादव को जेल भेज दिया।