फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to the threat of Khake, the villagers

खाकी के खौफ से सहमे ग्रामीण

Sun, 02 Jun 2019 12:29 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 02 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Due to the threat of Khake, the villagers
खाकी के खौफ से सहमे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के रतनपुरवां के लौकियाबान टोला में शनिवार दोपहर बाद सन्नाटा पसर गया। गांव के तमाम लोग पुलिस के डर से घर छोड़कर फरार हो गए। गांव में पुलिस के साथ हुए मारपीट के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई। एसडीएम और सीओ ने गांव में पहुंचकर भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। आठ लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों और पुलिस के बीच मारपीट की घटना के बाद रतनपुरवां के लौकियाबान टोले के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस करीब एक दर्जन लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। लौकियाबान टोले में करीब 70 घर है। इस टोले के वृद्ध, महिला एवं नौजवान पुलिस के डर से गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।  गांव के लोग पुलिस के भय से कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। सीओ सदर देवेंद्र कुमार का कहना कि आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है पर कोई बेकूसर नहीं  पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed