फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dream of become teacher not completed

शिक्षक बनने की हसरत अधूरी रह गई

Mon, 01 May 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
dream of become teacher not completed
कोहड़वल गांव में दहेज हत्या में पकड़ा गया युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज/निचलौल। कोहड़वल गांव के टोला सिसवा डीह में नई-नवेली दुल्हन की हत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। जितने मुंह उतनी बातें कही जा रही हैं। सबसे प्रमुख बात यह कि उमा की पढ़ाई को लेकर विनोद खुश नहीं था। सरस्वती देवी महाविद्यालय में उमा एमए प्रथम वर्ष राजनीति शास्त्र की परीक्षा दे रही थी। वह ससुराल से परीक्षा देने जाती थी। उमा पढ़-लिखकर शिक्षक बनना चाहती थी। उसने 2012 में शादी होने के बाद भी पढ़ाई जारी रखी। उमा को क्या पता था कि पढ़ाई के प्रति उसका लगाव ही उसकी मौत का कारण बन जाएगा।
विज्ञापन


ससुराल में पढ़ाई को लेकर पति से हमेशा तू-तू मैं-मैं होती थी। हाई स्कूल तक पढ़ा विनोद कहता था कि चौका-बर्तन करना है तो ज्यादा पढ़ने की क्या जरूरत? वह नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी ज्यादा पढ़े। लोगाें का कहना है कि उमा के पास आने वाले फोन को लेकर विनोद चिढ़ता था। 
विज्ञापन


वह हर कॉल के बारे में पूछता रहता था। विनोद का आरोप था कि वह घर में घूंघट भी नहीं करती थी। कोई बात कहता था तो सुनती नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर नोकझोंक होती थी। जबकि कोहड़वल गांव के टोला सिसवा डीह में कुछ लोग दबी जुबां कह रहे हैं कि लड़के में हर प्रकार की बुराइयां हैं। गांव की एक महिला से उसके संबंध की भी चर्चा है। शनिवार को विनोद ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला कर दे दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद जब उमा तड़पने लगी तो विनोद ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed