फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   doctors were not found

सीएचसी बनकटी पर गायब मिले चिकित्सक

Sun, 21 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
doctors were not found
इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण करते विधायक विनोद तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग के प्रति जितना सतर्क है, उसी अनुपात में विभागीय कर्मचारी सरकार के दावे की हवा निकाल रहे हैं। अस्पताल पर छह चिकित्सकों की तैनाती के बाद एक का भी मौजूद न होना व्यवस्था की पोल खोल रही है। अस्पताल पर मरीज तड़प रहे हैं लेकिन डाक्टर मौज कर रहे हैं। विधायक के बार-बार फोन मिलाने पर भी सीएमओ का फोन रिसीव नहीं हुआ। 
विज्ञापन


सीएचसी फरेंदा बनकटी में एसके सिंह, हीरालाल, मुकेश गुप्ता, एसपी वर्मा व महिला चिकित्सक कविता अग्रवाल व साल्वी तैनात हैं। रविवार को अपराह्न चार बजे विधायक विनोद तिवारी अस्पताल पर पहुंच गए। अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं है। मरीज इधर-उधर फटक रहे हैं। चीफ फार्मासिस्ट प्रमोद पांडेय से पता चला कि रविवार को डॉ शंकर प्रसाद वर्मा की ड्यूटी है।
विज्ञापन


लेकिन वह नहीं आए हैं। ऐसे में विधायक ने सीएमओ कृष्ण गोपाल सिंह से लगातार फोन कर वार्ता करने का प्रयास किया लेकिन, सीएमओ का फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में किसी प्रकार से सीएमओ से वार्ता होने पर डाक्टर की अनुपस्थिति की शिकायत की। सीएमओ ने विधायक की शिकायत पर तैनात डाक्टर का एक दिन का वेतन बाधित करने का आदेश दे दिया। विधायक ने इंसेफेलाइटिस वार्ड, प्रसव कक्ष सहित स्टोर रूम व दवा की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट के अलावा गजेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र यादव, स्टाफ नर्स नफीसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम से करूंगा शिकायत:विनोद 
फरेंदा। क्षेत्र के सभी सीएचसी व पीएचसी पर डाक्टरों की अनुपस्थिति गंभीर समस्या है। जिसका नतीजा है कि क्षेत्र के मरीज अपनी जान गवां रहे हैं। सीएचसी धानी, पीएचसी बहदुरी सहित अन्य अस्पतालों की हालत चिकित्सकों के अभाव में काफी खराब है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed