फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dispute of land two religion people quaralled

जमीन विवाद में दो समुदाय आमने-सामने

Wed, 25 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Wed, 25 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
dispute of land two religion people quaralled
जमीन के विवाद में दो समुदायों के लोगों के आमने सामने आने पर घटना स्‍थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
 परसा खुर्द गांव मंगलवार को मंदिर और कब्रिस्तान की जमीन को  लेकर दो पक्ष आमने- सामने आ गए।  सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम और सीओ ने पक्की पैमाइश होने तक यथास्थिति  बनाए रखने का आदेश देते हुए सुलह-समझौता कराया। गांव में तनाव के मद्देनजर भारी संख्या में  पुलिस बल तैनात है। दोनों पक्षों के 40-40 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के दक्षिण स्थित पोखरे के किनारे दुर्गा मंदिर और  कब्रिस्तान की सटी जमीन है। मंदिर की जमीन की सुरक्षा के लिए एक पक्ष ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र सौंपा था। इस पर शब-ए-बरात के दिन एसडीएम के आदेश पर राजस्व कर्मियों ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में पैमाइश करते खूंटा गाड़ दिया। एक पक्ष खूंटा की जगह पिलर लगाना चाह रहा था।
विज्ञापन


इसके लिए मंगलवार को भट्ठे का ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्राली पर ईंट लादकर गांव में पहुंचा। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को हुई तो वह उग्र हो गए। दूसरे पक्ष ने उग्र होकर हमला कर दिया। इस घटना में चालक के अलावा अन्य कई लोगों को चोट लगी। महिलाओं को भी पिटाई हुई। यह खबर जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हुई कई थानों की पुलिस परसा खुर्द की तरफ रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम और सीओ एक सेक्शन पीएसी लेकर गांव में पहुंचे।  मौका-मुआयना करने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर एसडीएम ने सुलह समझौता कराया कि राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत दोनों पक्ष न्यायालय में  वाद दाखिल करें। पत्थर नसब का निर्णय आने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। समझौते के बाद पीएसी व  उच्चाधिकारी वापस लौट गए। एसओ रमाकर यादव  का कहना है कि दोनों पक्षों के 80 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed