{"_id":"57ab7b174f1c1bb461ee613c","slug":"dhild-dead-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की चपेट से बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
बाइक एक्सीडेंट में बालक की मौत
- फोटो : amar ujala
पकड़ी। सिसवां अमहवां में बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार में जा रही एक बाइक की टक्कर से दस साल के बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार भाग निकला। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार निवासी दस वर्षी किशन दो दिन पहले सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसवां अमहवा में अपने मामा जगदीश पासवान के घर आया था। बुधवार की दोपहर अपने नाना के साथ सिसवां अमहवा नहर पुल के पास सड़क पार करते समय एक बाइक से टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो और बेहोश होकर नीचे गिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार भी नीचे गिर गया। कुछ देर बाद वह भाग निकला। परिजनों ने तत्काल किशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।