फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   destroyed six wine spots

कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ीं

Fri, 18 Nov 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 18 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
destroyed six wine spots
झांवाकोट फरेंदा में कच्ची शराब का लहन नष्ट करती आबकारी टीम - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। ग्रामीणों के शिकायत पर आबकारी विभाग ने बृहस्पतिवार को दिन में झावांकोट में कच्ची शराब के अड्डे पर छापेमारी की। बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण नष्ट कर आबकारी टीम ने अनेक शराब की भट्ठियां भी तोड़ दी। 
विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा बढ़ जाने की शिकायत गांव के लोगों ने उच्चाधिकारियों से की। आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद की टीम ने झांवाकोट में छापेमारी की। इस दौरान 22 लीटर कच्ची शराब और दस क्विंटल लहन नष्ट करते हुए गांव के इंद्रासन, सुशीला, रामकिशुन, मनीराम, भोला आदि के खिलाफ आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। आबकारी इंसपेक्टर बसंत प्रसाद ने बताया कि कच्ची शराब बनने व बिक्री की सूचना पर छापेमारी की जाती है। इस दौरान संदीप त्रिपाठी, गेंदा सिंह, मुहम्मद इस्लाम, दरोगा यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed