{"_id":"56e85dc44f1c1bcb438b478b","slug":"demanded-the-arrest-of-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":" आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
कोहड़वल कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठे लोग।
- फोटो : जगन्नाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहड़वल प्रकरण में फरार चल रहे हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मृतक हड़बड़ शुक्ल के बेटे देवनरायन शुक्ल गांव वालों और हियुवा नेताओं के साथ मंगलवार को तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए। अनशन की सूचना पर पहुंचे सीओ गोपीनाथ सोनी ने जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद उनका अनशन समाप्त कराया।
देवनरायन शुक्ल का कहना था कि उनके पिता की हत्या के मामले में 13 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जबकि घटना के कई दिन बाद भी पुलिस महज सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सकी है। जबकि कई नामजद अभियुक्त पुलिस की सह पर सरेआम घूम रहे हैं। और वह लोग उनको तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे वह और उनका परिवार डरा व सहमा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द नहीं की गई तो 25 से सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी होने तक अनशन पर बैठेंगे।