{"_id":"581cd5a04f1c1bc132438a23","slug":"demand-for-unveil-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के पर्दाफाश की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकांड के पर्दाफाश की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पंहुचे एसपी प्रमोद कुमार पुलिस अधिकारियों से पूछताछ करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। भाजपा कार्यकर्ता रामकेवल पासवान की हत्या में अब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भाजपा पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस की भूमिका पर कई सवाल खड़े किए।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि रामकेवल का परिवार आतंक के साये में जी रहा है। पुलिस सत्ता के भय से रामकेवल के हत्यारों पर कार्रवाई से कतरा रही है। कहा कि 26 अक्टूबर को रामकेवल पासवान ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी हत्या की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी और 28 अक्टूबर को रामकेवल की नृशंस हत्या कर दी गई।
उन्होंने कहा कि अपराध यहीं नहीं थमा बल्कि हत्या के बाद भी आरोपी रामकेवल के परिवार वालों को धमका रहे हैं। कहा कि यदि जल्दी ही हत्या का खुलासा करके आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा व्यापक आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी। इस दौरान मृतक के भाई रामकेश, राममिलन, नारायण के साथ जिला महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी, विजय सिंह, और कुर्सेद अंसारी मौजूद रहे।