फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for action in case of assault on bus station

बस स्टेशन पर मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग

Fri, 07 Dec 2018 12:47 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 07 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Demand for action in case of assault on bus station
बस स्टेशन पर मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज । यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की जिला इकाई ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर 28 नवंबर को बस स्टेशन पर हुई मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 28 नवंबर की शाम परिचालक वीरेंद्र सिंह बस में सवारी बैठा रहे थे। आरोप लगाया सवारी बैठाए जाने के दौरान कुछ प्राइवेट बस संचालकों ने परिचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि परिचालक को आरोपियों ने जलाने की कोशिश की और बैग में रखे टिकट एवं मार्ग पत्र लेकर भाग गए। उन्होंने आरोप लगाया कि रोडवेज बस स्टेशन के गेट पर प्राइवेट वाहन संचालकों के स्टॉफ सवारी बैठाते हैं, जबकि रोडवेज बस स्टेशन के एक किलोमीटर की परिधि में कोई भी प्राइवेट वाहन खड़ी कर यात्री नहीं बैठा सकता है। उन्होंने मारपीट में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि आरोपियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंध भुनेश्वर कुमार, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष कीर्ति नायक, राकेश मणि त्रिपाठी, देवेश पांडेय, बकाउल्लाह अंसारी, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed