फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Death of student due to drowning in Taalab

तालाब में डूबने से छात्र की मौत

Wed, 29 Aug 2018 01:04 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 29 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
Death of student due to drowning in Taalab
तालाब में डूबने से छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
निचलौल (महराजगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव कनमिसवां में मंगलवार को दोपहर में गांव से पश्चिम स्थित तालाब में नहाने गए एक बालक की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में डूब रहे बच्चे को बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने  उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन व शुभचिंतकों का रो - रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कनमिसवा निवासी जितेन्द्र का पुत्र भोलू कुमार (8) गांव के तीन चार लड़कों के साथ तालाब में स्नान करने गया था। स्नान करते समय भोलू गहरे पानी मे चला गया और डूब गया। साथ में स्नान करने वाले बच्चों ने शोर मचाते हुए गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब से बालक को बाहर निकाला और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बालक पास के एक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed