फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   death in train accident in anandnagar

आनंदनगर के पास ट्रेन से कटकर किशोर की मौत

Mon, 06 Mar 2017 01:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 06 Mar 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
death in train accident in anandnagar
ट्रेन से कटकर मौत - फोटो : social media
फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक शुक्रवार की रात ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों को लेकर जितने मुंह उतनी बातें कही जा रही हैं।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सिधवारी टोला जगदीशपुर निवासी सुवाष का 16 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार शुक्रवार की रात 11: 30 बजे गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि मोहन कुमार होनहार लड़का था। उसके पिता आनंदनगर के लोहिया मार्केट में सब्जी की दुकान लगाते हैं। वह पढ़ाई के साथ व्यवसाय में उनकी मदद भी करता था। युवक सेठ आनंदराम जैपुरिया इंटर कालेज में वाणिज्य वर्ग में कक्षा 11 का छात्र था।
विज्ञापन


घर का छोटा लड़का व पढ़ाई में होनहार होने के कारण परिवार के लोगों को उससे काफी उम्मीदें थीं। लेकिन इस भयानक घटना के बाद परिवार के लोगों पर वज्रपात हो गया। ट्रेन से कटने के बाद लोगों में चर्चा थी कि वह रोज रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे लाइन पार कर रात में पिता की दुकान बंद करवाकर घर जाता था। शुक्रवार की रात को भी रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर वह ट्रेन की पटरी पर लेट गया। एसओ जीआरपी श्याम सिंह ने बताया कि शव पीएम भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 डूबने से वृद्धा की मौतः उसका बाजार। उसका के ग्राम सरौली के पास स्थित बसहवा तालाब में डूबने से वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वृद्धा मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। सरौली गांव के टोला बरौली निवासी रामजी की 65 वर्षीय पत्नी कैलासी शनिवार सुबह तालाब की ओर गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो लोग उसे खोज-बीन करने लगे। पूछताछ में पता चला कि उसे सुबह तालाब की ओर जाते देखा गया था। डूबने की आशंका में जब तालाब में खोजबीन की गई तो उसकी लाश बरामद हुई। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed