{"_id":"58d2c8874f1c1ba16e1a24b0","slug":"dead-in-suspected-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपनियां गांव में संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निपनियां गांव में संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
पत्नी का कत्ल करके लगा लिया फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसा मलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में किशोरी ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना रात में ही साथ में सो रही भतीजी ने परिवार के लोगों को दी। घर वालों ने सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को उतार दिया गया था। पिता ने दी तहरीर में उसे मनोरोगी बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना मंगलवार बुधवार की रात 2:30 बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी मुन्नीलाल गौतम की 17 वर्षीय पुत्री गुना गौतम रोज की भांति खाना खाने के बाद अपनी आठ साल की भतीजी दिव्या के साथ कमरे में सो गई। परिवार वालोें के मुताबिक, करीब ढाई बजे रात को ही दिव्या की नींद खुली और फंदे लटक रही बुआ को देख कर चिल्लाने लगी। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से कमरे में गए तो देखा कि गुना गौतम फंदे से लटक रही थी।
घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों को भी हुई और रात में ही काफी भीड़ जुट गई। परिवार वालों ने घटना की जानकारी मुकामी पुलिस को सौ नंबर पर रात में ही दे दी। कुछ ही देर में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। जबकि सीओ नौतनवां लच्छीराम सुबह आठ बजे के करीब घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। मुन्नीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह मनोरोगी थी। आए दिन ऊलजलूल हरकत किया करती थी। परसा मलिक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतका के पिता ने तहरीर में पुत्री को मनोरोगी बताया है। आत्महत्या के संभावित कारणों का पता लगाया जा रहा है।